CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

CRIME BULLETIN : REWARI

थाना मॉडल टाऊन के अंतर्गत सैक्टर 3 चौकी पुलिस ने पैसे छीनने के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

छीने गए कुल 8120 रुपये बरामद- थाना मॉडल टाऊन के अंतर्गत सैक्टर 3 चौकी पुलिस ने पैसे छीनने के मामले मे कार्यवाही करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से छीने गए कुल 8120 रुपये बरामद कर लिए है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव डहिना निवासी सागर उर्फ पंगा उर्फ छंगा के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता श्रीचंद पुत्र श्योनारायन निवासी रालीयावास ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बतलाया की मैं मजदूरी का काम करता हूँ। गत शनिवार की शाम को मैं रेवाड़ी बस स्टेंड से नाई वाली ऑटो मार्केट की तरफ पैदल जा रहा था। जब मैं सरकुलर रोड पर भाड़ावास चौक के पास पहुंचा तो काले रंग की टीशर्ट, नीली जींस व संतरी रंग का दुपट्टा बांधे एक लड़का अचानक मेरे पीछे से सामने आया और मेरी जेब मे रखे कुल 8120 रुपये छीनकर भाग गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही समय मे आरोपी का पता लगाकर आरोपी सागर उर्फ पंगा उर्फ छंगा पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ चेवड़ा निवासी डहिना जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

आपराधिक धमकी देकर पैसे वसूलने व मारपीट करके पैसे छिनने के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना रामपुरा पुलिस ने आपराधिक धमकी देकर पैसे वसूलने व मारपीट करके पैसे छीनने के मामले मे कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले गाँव हुसैनपुर निवासी सतपाल उर्फ लल्लू, बलकेश उर्फ बिन्नू व गाँव मालाहेड़ा निवासी अरुण के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह पुत्र लालसिंह निवासी गांव हुसैनपुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया कि मैं खेतीबाड़ी व किराए पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता हूँ। मेरे गांव का सतपाल उर्फ लल्लू पुत्र धनीराम जो कुछ महिने पहले ही कई अपराधिक मामलो मे जेल से छुटकर आया है। जेल से छुटने के बाद से ही वह मुझे आपराधिक धमकी देकर अपनी बदमाशी की धौंस दिखाकर मुझसे पैसे वसूलता था। इससे तंग आकर मैंने यह बात अपने पिताजी व बडे भाई अशोक को बताई तो मेरे परिजन सतपाल उर्फ लल्लू के घर पर जाकर उसके माता-पिता को इस बारे मे कह कर आये थे कि उनका लड़का हमारे लड़के को रुपयो की वसुली के लिए परेशान ना करे। इसके बाद गत 21 जुलाई की रात को मै अपने घर अपना ट्रैक्टर लेकर हरीनगर से हुसैनपुर जाने वाले अपरोच रोड से जा रहा था।  तभी मेरे ट्रैक्टर के सामने दो मोटरसाईकिल आकर रुकी। जिस पर सतपाल उर्फ लल्लू अपने तीन साथियो के साथ जिनका नाम बलकेश उर्फ बिन्नू पुत्र राजबीर निवासी हुसैनपुर , कर्मबीर उर्फ गोलू पुत्र ताराचन्द निवासी हुसैनपुर व अरुण सवार थे। उन्होने मेरा ट्रैक्टर रुकवाया और मेरे साथ अन्धाधुन्ध मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान उन्होने मेरे सिर व नाक पर कई वार किए तथा मेरी जेब से 3550/- रुपये निकल लिये। तभी मेरे मेरा पिताजी लालसिंह व मेरा बडा भाई अशोक भागे-भागे वहाँ पहुँच गए। मेरे परिजनों को देखकर वो लोग मुझे जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गए। इसके बाद मै बेहोश हो गया। जिसके बाद मुझे सरकारी अस्पताल रेवाड़ी मे भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करके मामले मे संलिप्त तीन आरोपी सतपाल उर्फ लल्लू, बलकेश उर्फ बिन्नू पुत्र राजबीर निवासी हुसैनपुर जिला रेवाड़ी व अरुण पुत्र रोहतास निवासी गाँव मालाहेड़ा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सतपाल उर्फ लल्लू के कब्जा से छीने गए 1500 रुपए बरामद किए है तथा आरोपियों के कब्जा से वारदात मे इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी कब्जा पुलिस मे ली गई है। तीनों आरोपियों को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

मोबाइल व पैसे छिनने के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

छिना गया मोबाइल फोन बरामद-  सीआईए रेवाड़ी पुलिस व थाना कसौला के अंतर्गत गढी बोलनी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोबाइल व पैसे छिनने के मामले मे कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके छिना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के सरदाना निवासी साजिद व राशिद के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता लवकुश पुत्र महेन्द्रपाल निवासी मुबारिकपुर जिला फिरोजाबाद यूपी ने पुलिस मे शिकायत दी थी कि ड्राईवरी करता हूँ तथा भैयसाणा पालमपुर निवासी दशरथ का दूध का टैंकर चलाता हूँ। गत 15 अप्रैल को मैं रोहतक से दूध का टैंकर खाली करके वापस जयपुर जा रहा था। बीच मे मे एनएच-8 पर श्री बाबा होटल पर चाय पीने के लिए रूका था और वहीं पर मेरा दुसरा साथी अवनीश निवासी सिकन्दरपुर यूपी भी आने वाला था तो मैं वहीं होटल पर उसका इन्तजार कर रहा था। करीब 9.30 बजे मेरे साथी अवनीश का फोन आया कि मैं एनएच-71 के फ्लाई ओवर के नीचे मिलूंगा वहीं पर आ जाना। जो मैं उसे लेने फ्लाई ओवर के नीचे गया तो वहां पर दो बाबाजी व एक व्यक्ति सादे कपङों में खङे थे। दोनों बाबाजी आपस में जिद बहस कर रहे थे तो मैने कहा कि बाबा आप क्यों झगङा कर रहे हैं। तब उन्होने मुझे कहा कि क्या काम करता है तो मैने कहा कि मैं ड्राइवरी करता हूँ। तब बाबाजी ने मुझे कहा कि आ तेरा हाथ देखता हूँ और मैने उन्हे 50 रूपये दिये। जब मैं जाने लगा तो एक बाबा ने मुझे पकङ लिया व दूसरे बाबा ने मेरा पर्स जिसमे कुल 9000/- थे  व मोबाईल फोन मेरी जेब से निकाल लिया और मुझे गड्डे में धक्का मारकर वहां से भाग गये। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से छिना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एक आरोपी साजिद पुत्र नसीम निवासी सरदाना जिला मेरठ यूपी को कल अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था तथा दूसरे आरोपी राशीद पुत्र निज़ामुद्दीन निवासी सरदाना जिला मेरठ यूपी को कल अदालत मे पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

2012 के ट्रैक्टर-ट्रॉली मोबाइल व 4000 रुपए लूटने के मामले मे एक उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार  

सीआईए धारुहेड़ा व थाना बावल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2012 के ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोबाइल व 4000 रुपए लूटने के मामले मे कार्यवाही करते हुए उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव रेमन का बास निवासी अशफाक़ पुत्र माजीद के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता हंसराज पुत्र गुरुदयाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया था की एनएच48 पर जब वह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था तो चार शक्स बोलेरों गाड़ी मे आए और उसके ट्रैक्टर के आगे गाड़ी लगाकर उसकी ट्रैक्टर-ट्राली, मोबाइल व 4000 रुपए लूटकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल मे मामला दर्ज करके कार्यवाही करते हुये दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले मे सलिंप्त तीसरे आरोपी को गिरफतार ना होने पर अदालत द्वारा उद्धोषित अपराधी घोषित करवाया गया था। सीआईए धारुहेडा व थाना बावल पुलिस ने मामले मे संयुक्त कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त उद्घोषित अपराधी अशफाक़ पुत्र माजिद निवासी रेमन का बास जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

Tags

Related Articles

Back to top button