जीआरपी रेवाड़ी द्वारा ट्रेन में जांच के दौरान चूरापोस्त से भरा थैला मिला। ट्रेन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी का मामला, जीआरपी एसएचओ रणबीर सिंह ने बताया कि आज प्रातः आश्रम एक्सप्रेस जयपुर से दिल्ली जा रहे आरएमएस दिल्ली में कार्यरत सत्यम कुमार ने जीआरपी को सूचना दी कि एक लावारिस थैला सीट पर रख हुआ है। ट्रेन की सवारी बोगी में सीट पर एक थैला लावारिस हालत में पाया, सवारियों से पूछने पर थैले का कोई मालिक नही मिला। जीआरपी स्टाफ द्वारा थैला कब्जे में लेने के बाद खोलने पर उसमें चूरापोस्त मिला। चूरापोस्त का वजन, कुल मात्रा 1 किलो 400 ग्राम थी। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। – रमेश वशिस्ठ




