मोबाइल व पैसे छीनने के मामले मे एक और आरोपी गिरफ्तार
थाना कसौला के अंतर्गत गढी बोलनी चौकी पुलिस ने मोबाइल व पैसे छीनने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के सिलवनखास निवासी शाहनवाज के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता लवकुश पुत्र महेन्द्रपाल निवासी मुबारिकपुर जिला फिरोजाबाद यूपी ने पुलिस मे शिकायत दी थी कि मैं ड्राईवरी करता हूँ तथा भैयसाणा पालमपुर निवासी दशरथ का दूध का टैंकर चलाता हूँ। गत 15 अप्रैल को मैं रोहतक से दूध का टैंकर खाली करके वापस जयपुर जा रहा था। रास्ते में मैं एनएच-8 पर श्री बाबा होटल पर चाय पीने के लिए रूका था और वहीं पर मेरा दुसरा साथी अवनीश निवासी सिकन्दरपुर यूपी भी आने वाला था तो मैं वहीं होटल पर उसका इन्तजार कर रहा था। करीब 9.30 बजे मेरे साथी अवनीश का फोन आया कि मैं एनएच-71 के फ्लाई ओवर के नीचे मिलूंगा वहीं पर आ जाना। इसके बाद मैं उसे लेने फ्लाई ओवर के नीचे गया तो वहां पर दो बाबाजी व एक व्यक्ति सादे कपङों में खङे थे। दोनों बाबाजी आपस में जिद बहस कर रहे थे तो मैने कहा कि बाबा आप क्यों झगङा कर रहे हैं। तब उन्होने मुझे कहा कि क्या काम करता है तो मैने कहा कि मैं ड्राइवरी करता हूँ। तब बाबाजी ने मुझे कहा कि आ तेरा हाथ देखता हूँ और मैने उन्हे 50 रूपये दिये। जब मैं जाने लगा तो एक बाबा ने मुझे पकङ लिया व दूसरे बाबा ने मेरा पर्स जिसमे कुल 9000/- रूपए थे व मोबाईल फोन मेरी जेब से निकाल लिया और मुझे गड्डे में धक्का मारकर वहां से भाग गये। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जा से छिना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए रविवार को पुलिस ने मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी शहनवाज पुत्र जाहिद निवासी सिलवनखास जिला मेरठ यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव शहबाजपुर खालसा निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता जगत सिंह पुत्र नानकराम निवासी गाँव गंगायचा जांट रेवाड़ी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 19 मार्च को मेरा लड़का योगेश अपनी मोटरसाईकिल लेकर अपने रिश्तेदार से मिलने रेवाड़ी आया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल रेजांगला पार्क सेक्टर 19 में खड़ी की थी। रिश्तेदार से मिलने के बाद जब वह बाहर आया तो मोटरसाईकिल वहाँ नही मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके उसके कब्जा से चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद कर ली थी। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी तेजपाल पुत्र सुजान निवासी शहबाजपुर खालसा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एक देशी कट्टा व एक जिन्दा रौंद बरामद – सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव सुन्दरोज निवासी नेपाल उर्फ अजय उर्फ सिलेण्डर के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि नेपाल उर्फ अजय उर्फ सिलेण्डर पुत्र दिलदार सिंह निवासी सुन्दरोज रेवाडी अपराधी किस्म का लडका है व अवैध हथियार रखता है। वह जाम नगर फिलिंग स्टेशन पंचगावा पर नौकरी करता है। मिली सुचना के आधार पर रैडिंग पार्टी तैयार करके सीआईए रेवाड़ी पुलिस प्रधान सिपाही विष्णु की अगुवाई में जाम नगर फिलिंग स्टेशन पंचगावा पहुंचे तो पुलिस को वहाँ एक शख्स मिला। पुलिस ने उसका नाम पता-पूछा तो उसने अपना नाम नेपाल उर्फ अजय उर्फ सिलेण्डर पुत्र दिलदार निवासी सुन्दरोज जिला रेवाड़ी बतलाया। पूछताछ के दौरान उसने बतलाया कि मेरे गांव के पंकज उर्फ रौंज पुत्र उदयसिंह ने मुझे एक देशी कट्टा वा एक जिन्दा कारतुस रखने के लिए दिया था जो मैंने मेरे घर पर रखा है। आरोपी नेपाल उर्फ अजय उर्फ सिलेण्डर को पुलिस गांव सुन्दरोज मे उसके मकान पर लेकर गई तथा उसके घर से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा रौंद बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल सहित कुल 8 जिन्दा कारतूस बरामद, थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल सहित कुल 8 जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के सैक्टर 6 धारूहेड़ा के महेश्वरी निवासी लोकेश शर्मा व शुभम शर्मा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि भिवाडी मोड़ धारूहेडा पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि दो शख्स द्वारकाधीश की तरफ से बुलेट मोटरसाईकिल पर सवार होकर भिवाडी मोड की तरफ आ रहे है तथा उनके पास अवैध हथियार हैं। मिली सुचना के आधार पर पुलिस 75 फुटा रोड से होते हुए लोटस सोसाइटी के पास पहुंची तो सामने से एक बुलेट मोटर साईकल आती हुई दिखाई दी। पुलिस पार्टी को देखकर मोटर साईकल सवार एक दम अपनी मोटर साईकल को मोड़कर भागने लगे तो पुलिस ने मोटर साईकल को काबू करके मोटर साईकल पर सवार दोनों नौजवान लड़कों को मोटरसाईकल से उतारकर तलाशी ली तो मोटर साईकल चालक के कब्जा से एक देशी कट्टा व 4 जिन्दा कारतुस बरामद हुए। वही पीछे बैठे दूसरे शख्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक देशी पिस्टल व 4 जिन्दा कारतुस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उनका नाम-पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम लोकेश शर्मा पुत्र औमप्रकाश शर्मा व शुभम शर्मा पुत्र कालूराम निवासी महेश्वरी थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी बतलाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान बिहार के मुज्जफरपुर जिले के गाँव बिसनपुर निवासी रोहित हाल निवासी शिव नगर धारुहेडा रेवाड़ी के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि आरोपी रोहित पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी बिसनपुर जिला मुजफरपुर बिहार हाल निवासी शिव नगर धारुहेडा को कमरे में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में पुलिस गिरफ्तार करके रविवार को अदालत में पेश करने ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने कुछ ही समय में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा सात लाख रूपयों का गबन करके फरार होने के मामले में आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार
थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा सात लाख रूपयों का गबन करके फरार होने के मामले में आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान महेन्द्रगढ़ जिले के गाँव गोमली निवासी राकेश शर्मा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता भूपेन्द्र कुमार पुत्र श्री शमशेर सिंह निवासी पलासोली जिला गुरुग्राम ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैंने लेबर कंस्ट्रक्टर का काम कर रखा है तथा बीएस इंटरप्राईजिज के नाम से मेरी कंपनी है। धारूहेड़ा सेक्टर 6 में मेरा ऑफिस हैं।मैने करीब 4 साल पहले राकेश शर्मा पुत्र सोमदत्त शर्मा को अपनी कंपनी में बतौर सुपरवाईजर के पद पर रखा था।गत 16 जून को वह मेरे ऑफिस से मुझे बिना बताए कही चला गया। मैंने उसे फोन पर संपर्क भी किया और उसे काफी तलाश किया लेकिन वो नही मिला। मैंने उसे लेबर का अडंवाश देने के लिए व कम्पनी मे अनपेड जमा करने के लिए सात लाख रुपये दिये थे। जिसे गबन करके वह फरार हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश शर्मा पुत्र रामदत्त शर्मा निवासी गाँव गोमली जिला महेन्द्रगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है