साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पचास लाख की लॉटरी का लालच देकर खाते में रुपए ट्रांसफर करवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नूह जिले के फिरोजपुर झिरका हाल राजस्थान के मोहनपुर निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40000/- रुपये बरामद किए हैं।
जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र ने बताया कि दान बिहारी पुत्र उद्धव शर्मा प्रसाद निवासी परशुराम कॉलोनी जिला रेवाड़ी ने अपनी शिकायत में बतलाया की 20 मई को मेरे मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से एक फोन कॉल आई कि दान बिहारी सिंह आपकी 50 लाख रुपये की लाटरी लग गई है। लालच में आकर मैंने उस पर विश्वास करके उसके बताए मोबाइल नंबर पर तीन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 94,517/- रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। जब मैंने वापिस उस नंबर पर फोन किया तो उसने कहा कि आपके पैसे वापिस नहीं आएंगे। जिस पर मैंने अगले दिन बैंक में जाकर तसल्ली कि तो उन्होंने बताया कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है।
साइबर थाना पुलिस ने दान बिहारी सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारियों से रुपए ट्रांसफर किए गए बैंक खाता का विवरण लेकर उसमें दिए गए पता राजस्थान के मनोहरपुर पर दबिश देकर आरोपी नूह जिले के फिरोजपुर झिरका हाल राजस्थान के मोहनपुर निवासी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मामले में बाकी बचे रुपए तथा अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…