रेवाड़ी

KLP कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट कर चाकू से हमला करने के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा रथ- रेवाड़ी, मॉडल टाउन थाना पुलिस शहर के केएलपी कॉलेज में पढ़ने वाले बीए तृतीय वर्ष के छात्र से मारपीट करके चाकू से हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाडी के नयागांव निवासी रितिक पुत्र इंद्रपाल, आशियाकी पांचौर निवासी हेमंत पुत्र अनिल और रोहड़ाई निवासी प्रतीक उर्फ पुनीत पुत्र श्यामफूल के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि पीवरा की ढाणी निवासी निशांत ने मॉडल टाउन पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह केएलपी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार सुबह उसकी लिसाना निवासी पुनीत के साथ कॉलेज में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुनीत वहां से चला गया था। कुछ समय बाद मैं रोहड़ाई निवासी उत्तम के साथ घर जा रहा था। जैसे ही मैं सतीश कॉलेज की गली के समीप पहुँचा तो पुनीत अपने साथ कुछ लड़को को लेकर खडा था। जब मैं उनको देखकर भागने लगा तो पुनीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुझे पकड़ लिया और सभी मेरे साथ लात-घुसों के साथ मार पिटाई करने लगे। उनमें से एक लडके सुंडु ने चाकू से मेरे दाहिने पैर पर दो जगह मारा तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने निशांत की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद वारदात में शामिल तीन आरोपियों रितिक, हेमंत और प्रतीक उर्फ पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-18 में अवैध हथियार लेकर घूमते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

-आरोपी से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

एसपी राजेश कुमार के निर्देशन पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआइए रेवाड़ी ने शहर के सेक्टर-18 में अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद करने के बाद मॉडल टाउन थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शहर की नई बस्ती निवासी लखनसिंह पुत्र बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

      जांचकर्ता ने बताया कि रेवाड़ीसीआईए की टीम को सूचना मिली थी सेक्ट-18 में एक युवक नहर के पुलिया पर किसी इंतजार में बैठा हुआ है और अभी रेड की जाए तो हथियार के साथ पकड़ा जा सकता है। सूचना के बाद सीआईए की टीम मौके पर पहूंची तो नहर की पुलिया पर एक युवक दिखाई दिया और पुलिस टीम को देखकर एक साइड में भागने लगा। पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद यूवक को काबू करके उससे पूछताछ की तो उसने अपना लखन सिंह पुत्र बलवंत सिंह नई नई बस्ती रेवाड़ी बताया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पजामे की जेब से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हो गया। आरोपी हथियार से संबंधित कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी लखन सिंह पुत्र बलवंत सिंह नई नई बस्ती रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश सैनी ग्रुप से ताल्लुक रखता है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके आक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार उपलब्ध करवाने वाले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago