रेवाड़ी

मोबाईल फोन को ना छोडे लावारिस- रेवाडी पुलिस

सार्वजनिक जगहो पर यूएसबी व ओपन वाईफाई का न करे प्रयोग

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे साईबर जागरुकता माह के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक रेवाडी के मार्गदर्शन मे साऊथ रेंज साईबर थाना पुलिस द्वारा लोगो को साईबर क्राईम से बचने के लिए जागरुक किया है। साईबर थाना टीम ने शनिवार को शहर के अहीर कालेज व KLP कालेज मे साईबर क्राईम से सम्बधिंत जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान वहाँ उपस्थित छात्रों व स्टाफ को अपने स्मार्ट फोन को लावारिस हालत (Unattended ) में ना छोड़ने बारे बतलाया गया व अन्य लोगों को भी इस बारे जागरुक करने को कहा और उपरोक्त विषय के संबंध  में बतलाया कि हमारा स्मार्ट फोन एक डिजिटल वॉलेट की तरह है ,जैसे हम अपने वॉलेट में अपने सारे डॉक्यूमैंटस जैसे ID कार्ड ,ड्राईविंग लाईसेंस ,पैसे आदि रखते हैं वैसे ही हमारे फोन में भी हमारे सारे डॉक्यूमैंटस जैसे ID कार्ड,पासवर्ड ,पेंमेंट डिटेल्सजैसे फोन-पे,पे-टीम ,गूगल-पे व अन्य गोपनीय पर्सनल डाटा रहता है जिसका कोई भी अपराधी दुरुपयोग कर सकता है इसलिए अपने फोन को पासवर्ड प्रोटेक्ट करना बहुत जरुरी है । इसके लिए अपने फोन को पासवर्ड,पिन आदि से लॉक करें,किसी भी अन्य व्यक्ति को अपना फोन ना दें ,अपने फोन को कभी भी लावारिस हालत में ना छोड़े । किसी भी पब्लिक प्लेस पर उपलब्ध USB चार्जर व ऑपन वाई-फाई का उपयोग ना करें क्योकि इससे आपका डाटा चोरी हो सकता है ।अपने फोन को हमेशा अपडेट रखें व एप हमेशा गूगल-प्ले स्टोर या एपल स्टोर  से ही ड़ाऊनलोड करें । इस तरह हम अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते है व साईबर क्राईम से बच सकते हैं ।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago