रेवाड़ी

हजारों कार्यकर्ता जाएँगे जींद रैली में, चौ. देवीलाल 108 वा जन्मदिन : डॉ राजपाल यादव

पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ देवीलाल के 108 वे जन्मदिन पर आयोजित सम्मान दिवस समारोह जींद में जाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई थी जिसको लेकर रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। उसी की तैयारी में लगे इनेलो जिला प्रधान डॉक्टर राजपाल यादव ने कहा कि जिला अस्पताल रेवाड़ी में के तीनों हलकों में  जनसंपर्क के दौरान लोगों में जींद रैली में जाने का भारी उत्साह देखने को मिला । उससे ये साफ हो रहा है की जींद रैली के में रेवाड़ी जिले से हजारो कार्यकर्ता जींद रैली में पहुँचकर ताऊ देवीलाल को नमन करेंगे।यही नही इस रैली के बाद हरियाणा की राजनीति में भूचाल आएगा जो बीजेपी जेजेपी सरकार की नींव को हिलाने का काम करेगा। इनेलो प्रधान ने कहा कि इन पिछले सात साल बीजेपी नेता के जुमले बाजी कर रहे है धरातल पर कोई काम नजर नही आ रहा ।विकास के दावे किए जा रहे लेकिन वो भी कागजो में खानापूर्ति कर रहे हैं अब जनता जाग रही है और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा किसी न किसी बहाने निकाल रही है। डॉ राजपाल यादव ने कहा कि अब तो खुद भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता ही रैली करके यह अपनी सरकार की कमियों को गिनाने लग गए हैं जिससे ये साफ हो गया कि इस पार्टी के  अंदर इन लोगों का दम घुट रहा है लेकिन सत्ता की लालसा इनको कुर्सी से चिपका ये रखे हुए है वह दिन दूर नहीं ऐसे नेताओं को भी जनता सप्ताह से बेदखल  कर सबक सिखाएगी। असल मे इस इलाके का विकास न होने का बड़ा कारण यहाँ का नेतृत्व रहा  है। जिसने केवल अपने स्वार्थ की लड़ाई लड़ी है। जनता के हितों की लड़ाई से उनको कोई सरोकार नहीं उसी वजह से अहिरवाल का इलाका पिछड़ा रह गया।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago