रेवाड़ी

फिर चला पीला पंजा- अवैध निर्माण करने वालों संभल जाओ

डीटीपी ने शहरी व नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण किए ध्वस्त

रेवाड़ी, जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से डीसी यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को डयूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार धारूहेड़ा श्याम सुंदर की देखरेख में पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहरी व नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इस कार्यवाही में राजस्व सम्पदा आलमगीरपुर, खटावली, उप-तहसील धारूहेड़ा व जिला रेवाड़ी में अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।

अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीसी
डीसी यशेन्द्र सिंह ने डीटीपी विभाग को सख्त निर्देश दिए कि जिला में अवैध निर्माण न होने दिया जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि उनियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने से पूर्व डीटीपी से अनुमति प्राप्त करने उपरांत ही निर्माण कार्य शुरू करें अन्यथा अवैध निर्माण को तोडऩे एवं पुलिस विभाग में प्राथमिकी रिर्पोट दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में जो सरकारी खर्चा आएगा, उसकी वसूली भी संबंधित अवैध निर्माणकर्ता से वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति घोषित किए गए नियंत्रित क्षेत्रों में बिना अनुमति निर्माण न करें।
जिला नगर योजनाकार धर्मबीर खत्री ने आमजन का आह्वïन किया कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें ताकि आमजन की खून-पसीने की कमाई व्यर्थ न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारें जिला नगर योजनाकार, रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में छानबीन कर सकता है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago