हरियाणा

हरियाणा की झांकी – करें बढ़-चढक़र वोटिंग

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘हरियाणा-खेलों में नंबर-वन’ की थीम पर आधारित हरियाणा की झांकी ने ओलंपिक की यादें एक बार फिर ताजा कर दीं। इस झांकी ने हरियाणा वासियों सहित देश की जनता में जोश भर दिया। जब झांकी की पहली झलक देशवासियों ने देखी तो लगा मानो उनके सामने कोई अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें भारतीय खिलाडिय़ों ने जीत का परचम लहराकर तिरंगे को फहराया हो और दुनिया के पटल पर भारत का मान बढ़ाया हो।


डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि झांकी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें योगेश्वर दत्त, बजरंग पुनिया, कुमारी रानी रामपाल और सुमित अंतिल सहित कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों की मौजूदगी रही। इन खिलाडिय़ों ने ओलंपिक से लेकर एशियन और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। झांकी के माध्यम से देश के सभी राज्यों व अन्य राष्ट्रों को न केवल हरियाणा की खेल प्रतिभाओं से नई प्रेरणा मिली बल्कि वे इस छोटे से राज्य की बड़ी उपलब्धियों के भी साक्षी बने। राजपथ पर आकर्षण का केंद्र रही हरियाणा की यह झांकी अब   Best Tableau    ( बेस्ट टैबल्यू ) प्रतियोगिता में दूसरे राज्यों की झांकियों को कड़ी टक्कर दे रही है। उन्होंने आमजन से बढ़चढक़र हरियाणा की झांकी के लिए वोट करने की अपील की है।
हरियाणा की झांकी के लिए करें वोट :
हरियाणा की यह झांकी के लिए वाोटिंग जारी है। हरियाणा की झांकी को वोट करने के लिए सबसे पहले  https://mygov.in/group-poll/vote-your-favorite-tableau-republic-day-2022/ या https://t.co/nCapqFOB1P पर जाएं। मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी से साइन इन करें। इसके बाद  Tableau    के पोल पर जाएं। इसमें State Tableau के विकल्प पर जाकर 3 नंबर पर हरियाणा के लिए वोट करें।
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि ‘विजय रथ’ रूपी इस झांकी को महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने अथक मेहनत से तैयार किया था। दो हिस्सों में बनी हरियाणा की झांकी के अगले हिस्से में घोड़े व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रतीक शंख थे। घोड़ों से जुता रथ महाभारत युद्ध के विजय रथ का प्रतीक है। यहां रखा शंख भगवान श्रीकृष्ण के शंख का प्रतीक है। झांकी के दूसरे हिस्से को चार भागों में बांटा गया था। इसके पहले भाग में ओलंपिक की तर्ज पर बने अखाड़े में दो पहलवान कुश्ती का प्रदर्शन कर रहे थे। इसके पीछे के दो हिस्सों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हरियाणा के 10 ख्याति प्राप्त खिलाड़ी खड़े थे। झांकी के अंतिम हिस्से पर भाला फेंकने की मुद्रा में ओलंपियन नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति थी तो झांकी के दोनों ओर हाई रिलीफ में हरियाणा के चुनिंदा खेलों जैसे बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, शूटिंग, डिस्कस थ्रो व हॉकी के खिलाडिय़ों की गतिविधियों को उकेरा गया था।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago