CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
Events

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया। नन्हे – नन्हे बच्चों ने एक दूसरे की कलाई पर राखी बांधी व तिलक लगाकर उन्हें मिठाई भी खिलाई। कुछ बच्चों ने कविता सुनाकर भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस त्योहार का बखान किया। जहा कुछ बच्चों ने नृत्य के लटकों झटकों से सभी का मन मोह लिया वहीं कुछ बच्चों ने सुन्दर व आकर्षक राखिया बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या पिंकी तंवर ने बच्चों को इस त्योहार के महत्व से अवगत कराया  व भाई बहन के प्रेम को निस्वार्थ व निश्छल बताया।
Tags

Related Articles

Back to top button