खेल

ये 3 खिलाड़ी इंग्लैंड की उड़ान भरने को तैयार:सूत्र

अब बीसीसीआई एक ऑलराउंडर, बल्लेबाज और गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने पर विचार कर रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने इंग्लैंड दौरे में चोटिल खिलाड़ियों से कराह रही टीम विराट (Virat Kohli) की मदद के लिए विकल्पों को भेजने की तैयारी कर ली है. वीरवार को ही भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे थे, जब आवेश खान और  वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होकर पांच टेस्ट मैचों की पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. और तभी से यह चर्चा चल रही थी कि भारतीय बोर्ड किसे इंग्लैंड को विकल्प के तौर पर भेजेगा. इससे पहले जब शुबमन गिल के चोटिल होने पर टीम मैनेजमेंट ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को भेजने की मांग की थी, तो इसे अनसुना कर दिया गया था, लेकिन अब हालात बदले हुए और बीसीसीआई भी इस वास्तविकता को स्वीकार कर रहा है.

तीसरे अंपायर से हुयी चूक, तो वसीम जाफर ने चिर-परिचित शैली में की खिंचायी

अब बीसीसीआई एक ऑलराउंडर, बल्लेबाज और गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने पर विचार कर रहा है. बोर्ड के एक अधिकारी ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि विकल्प इंग्लैंड भेजने का निर्णय एक समझ में आने वाली बात है.. इससे पहले जब गिल चोटिल हो गए थे, तो हमारा मानना था क वहां केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन वहां मौजूद थे. लेकिन अब ऑलराउंडर और युवा उभरता गेंदबाज बाहर हो गया है. बड़ी सीरीज को देखते हुए हमने इंग्लैंड विकल्प भेजने का फैसला लिया है.

अगर बाबर आजम को कोहली को पछाड़ना है, तो उन्हें ये 2 काम करने होंगे, शोएब अख्तर ने कहा

अधिकारी ने नाम तो नहीं लिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार बोर्ड भुवनेश्वर कुमार, पृथ्वी शॉ और जयंत यादव को इंग्लैंड  भेज सकता है. वैसे विचार देवदत्त पडिक्कल और सूर्यकुमार के नाम पर भी हो रहा है. अब देखने की बात होगी कि किसे टिकट मिलता है. यही वजह रही कि शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच युवाओं को वनडे कैप दी गयी, लेकिन देवदत्त के नाम पर विचार नहीं किया गया. भुवी को भी इंग्लैंड भेजा जा सकता है क्योंकि इंग्लैंड के हालात उनके अनुकूल हैं और वह बैटिंग भी कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार कम से कम तीन विकल्पों को इंग्लैंड भेजा जाएगा.

MOHAN

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago