CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

हर घर तिरंगा अभियान: 11 से 17 अगस्त तक

जिला में हर घर तिरंगा अभियान, पीतल नगरी होगी तिरंगा मय

रेवाड़ी, आजादी के 75वें वर्ष में देशभर में मनाए जा रहे आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक रेवाड़ी जिला के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी महा अभियान में रेवाड़ी जिला की उल्लेखनीय भागीदारी रहे इसके लिए हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्षों के सफर में प्रत्येक देशवासी को गर्व एवं गौरव की अनुभूति हो इसके लिए हर घर तिरंगा (11 से 17 अगस्त, 2022) अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, जिससे पीतल नगरी तिरंगे में रंगी हुई नजर आएगी।

Advertising

रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। विभाग के पार्टी कलाकारों द्वारा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष लोक गीत तैयार किए हैं और गांव गांव जाकर इन्हीं देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों को आजादी अमृत महोत्सव को गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
रेवाड़ी जिला का हर घर होगा तिरंगामय :
आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकारों रामानंद, मदन लाल, कर्मबीर सिंह ने बुधवार को ढोहकी व डाबडी गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने रेवाड़ी जिला वासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया। अभियान के तहत जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी और अर्ध सरकारी स्वायत संस्थानों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा, जिससे आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।

Tags

Related Articles

Back to top button