रेवाड़ी

2022 में रेवाड़ी को तोहफे के रूप में मिलेगा नया बस स्टैंड, देखे कहाँ बनेगा

शिलान्यास के 8 साल बाद भी बस स्टैंड का निर्माण कार्य अटका रहा

रेवाड़ी शहर का बस स्टैंड भीड़भाड़ वाले इलाके सरकुलर रोड पर बना हुआ है। बस स्टैंड काफी छोटा है। इसके साथ ही बस स्टैंड भवन का कुछ हिस्सा खंडहर में भी तब्दील हो चुका है। करीब 10 साल पहले रेवाड़ी में नया बस स्टैंड बनाने की मांग उठी थी। उसके बाद वर्ष 2012 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नए बस स्टैंड के लिए रेवाड़ी की रामगढ़ रोड पर जमीन की तलाश की और फिर वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा ने बस स्टैंड का शिलान्यास भी कर दिया, लेकिन सालों से बस स्टैंड के निर्माण का मामला कभी कोर्ट तो कभी सरकारी अधिकारियों के बीच ही फंसा पड़ा रहा.

लेकिन अब इसके निर्माण कार्य शुरू होने में आई ज्यादातर बाधाएं दूर हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी थी कि रेवाड़ी में नया बस स्टैंड बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनता की सुविधा के मद्देनजर जल्द से जल्द सेक्टर-12 में रामगढ़ रोड पर अधिगृहित की गई 20 एकड़ जमीन पर बस स्टैंड बनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस जमीन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार भी हटाई जा चुकी है। साथ ही बस स्टैंड की डीपीआर तैयार है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जी हा, रेवाड़ी को नए साल 2022 मे तोहफे के रूप में नए बस स्टैंड की सौगात मिलेगी। परिवाहन विभाग ने इसकी डीपीआर तैयार कर ली है। जमीन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारें हट चुकी हैं। बस अब इंतजार टेंडर प्रक्रिया शुरू होने का है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी में बस स्टैंड के निर्माण के लिए टेंडर भी छोड़ दिया जाए।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago