
10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत कल यानी 10 सितंबर से होने जा रहा है। कल गणेश के दिन गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जबकि 10वें दिन अनंत चतुर्दशी के मौके पर 19 सितंबर को गणेश पूजन के बाद उनके प्रतिमा का इस भरोसे के साथ विसर्जन किया जाता है कि सबकुछ ठीक रहेगा और अगले साथ फिर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कई लोग एक दिन, तीन दिन, पांच दिन या सात दिनों के लिये भी गणपति जी को घर पर लाते हैं।
गणपति स्थापना पूजन का शुभ मुहूर्त
इस बार गणपति पूजन का शुभ मुहूर्त दिन में 12 बजकर 17 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में शुरू होगा और रात 10 बजे तक पूजन का शुभ समय रहेगा। पूजा के समय “ॐ गं गणपतये नमः:” मंत्र का जप करते हुए गणपतिजी को जल, फूल, अक्षत, चंदन और धूप-दीप एवं फल नैवेद्य अर्पित करें। प्रसाद के रूप में गणेशजी को उनके अति प्रिय मोदक का भोग जरूर लगाएं।
सुबह का मुहूर्त- 7:39 से लेकर दोपहर 12:14 तक
दिन का मुहूर्त- दोपहर 1:46 से लेकर 3:18 तक
शाम का मुहूर्त- शाम 6:21 से लेकर 10:46 तक




