हरियाणा

गुरूग्राम में कानून व्यवस्था का बुरा हाल – पूर्व मंत्री

गुरूग्राम। पिछले दिनों इकोग्रीन कंपनी के मालिक द्वारा धर्म कॉलोनी में देवपुरी नामक व्यक्ति की बडी बेरहमी से मारपीट कर दी। आज पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित पीडित देवपुरी से शिवम अस्पताल में जाकर मुलाकात की एवं के के राव पुलिस कमीशनर गुरूग्राम व डीसीपी दीपक सहारण से बात की व इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा। यादव ने कहा कि गुरूग्राम में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इकोग्रीन कंपनी द्वारा कुडे उठान की अवैध वसूली की जा रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय घर-घर जाकर कुडा उठाया जा जाता था और किसी से कोई चार्ज भी नही लिया जाता था। लेकिन मौजूदा समय में इकोग्रीन कंपनी द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है। कुडा उठाने वाले कभी आते हैं तो कभी नही। वहीं स्थानीय निवासी यदि उनसे पूछताछ करते हैं तो उनको बेहरमी से पीटा जाता है। गुरूग्राम में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इकोग्रीन कंपनी के मालिक और कर्मचारियों द्वारा गुरूग्राम में गुंडागर्दी की जा रही है जिससे शहर में दहशत का माहौल है। यादव ने बताया कि कि इकोग्रीन कंपनी की शिकायत लिखित में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी की जाएगी, मैं आज ही मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से इस घटना की सारी जानकारी दूंगा कि इकोग्रीन कंपनी के टेंडर को रद्द किया जाए।
कांगे्रस व्यापार प्रकोष्ट के चेयरमैन पंकज डाबर ने कहा कि गुरूग्राम शहर में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है। लेकिन जनता की सुनने वाला कोई भी नही है। वहीं नगर निगम द्वारा तो अपने चहेतों को फायदा पंहूचाया जा रहा है और जनप्रतिनिधि व अधिकारी आंख मुंदे बैठे हुए हैं। इकोग्रीन कंपनी को नगर निगम द्वारा 150 करोड एंडवास में दिए गए हैं कुडा निरस्तीकरण के लिए लेकिन आज तक उस कार्य तक शुरू नही हुआ है और उपर से बेकसूरों को मारा जा रहा है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। कांग्र्रेस पार्टी द्वारा गुरूग्राम की जनता के हर मुद्दे को उठाया जाएगा। गुरूग्राम निगम के अंदर आने वाले सारे छेत्र का दौरा कर लोगों से समस्याएं सुनी जाएगी। जिस वार्ड में जो भी समस्या हो वह हमें बता सकता है। उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago