हरियाणा

हरियाणा के हर राशन डिपो पर 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा अन्नपूर्णा उत्सव: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्नपूर्णा उत्सव में 5 और 10 किलो के थैलों में दिया जाएगा राशन: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

प्रदेशभर में 18 व 19 अगस्त को प्रत्येक राशन डिपो पर अन्नपूर्णा उत्सव का किया जाएगा आयोजन, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों को इस अन्नपूर्णा उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को मनाने के लिए प्रत्येक राशन डिपो पर एक सरकारी कर्मचारी नोडल अधिकारी के रूप में व एक जनप्रतिनिधी शामिल किया जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक डिपो पर दीप प्रज्जवलित किया जाएं तथा जिला स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम भी बनाया जाएं ताकि किसी को कोई समस्या आएं तो वह कन्ट्रोल रूम में सम्पर्क कर सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के दौरान दूसरे प्रदेश के कार्डधारक भी इस योजना का लाभ उत्सव में ले सकते है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाईव सम्बोधन होगा जिसके लिए सभी डिपोधारक इस कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को देखने के लिए व्यवस्था की जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुडकऱ इस उत्सव का लाभ उठा सके। मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के बारे में कहा कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के अति गरीब परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर इन गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान होगा तथा उस परिवार की एक न्यूनतम आय निश्चित होगी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने अन्नपूर्णा उत्सव के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 241 राशनडिपो पर 3 लाख 57 हजार 157 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ उत्सव के माध्यम से दिया जाएगा। जिसके लिए सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने वीसी के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त योजनाओं का लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए समय रहते सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएं तथा जिस भी अधिकारी कर्मचारी को जो कार्य सौंपा जाएं उसे पूरी लग्र और मेहनत के साथ पूरा करें।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago