Uncategorized

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मेवात जिलाध्यक्ष ने मिठाई व गुलदस्ता भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई

अच्छे स्वास्थ्य व लंबी आयु की करी कामना

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हरियाणा सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 34 वें जन्मदिन पर जिला नूंह के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री हर्ष कुमार के साथ जिलाध्यक्ष इकबाल जैलदार ने अपनी टीम के साथ दिल्ली फार्म हाउस पहुंचकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ जेजेपी प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने जिला मेवात की ओर से मिठाई खिलाकर व गुलदस्ता भेंट कर उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
जिलाध्यक्ष इकबाल जैलदार ने बताया कि हरियाणा में जनता की सेवा में निरंतर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी लगे रहते हैं। जन्मदिन पर भी उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उनके अच्छे व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके प्यार को देखकर बहुत अच्छा लगता है। इतने बड़े पद पर होने के बावजूद भी उनमें कभी घमंड नहीं दिखाई दिया। बिना थके, बिना रुके वे एक सच्चे सेवक की तरह हरियाणा के विकास और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर दिखाई दिए। जेजेपी प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि लोगों को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में जननायक ताऊ देवीलाल जी की छवि दिखाई देती है। अच्छे व कुशल राजनीतिज्ञ के गुण उनमें भरपूर है।समाज के प्रत्येक वर्ग खास कर युवा,व्यापारी,किसान,महिला, छात्र, बेरोजगार,निम्न वर्ग के उत्थान तथा विकास के लिए उन्होंने अच्छी योजनाएं व बढिय़ा फैसले लिए हैं जिनके दूरगामी परिणाम नजर आएंगे। उनकी दूरदर्शिता की परिकल्पना आप इस बात से कर सकते हैं कि अन्य पार्टी के मंत्री व विधायक भी सार्वजनिक स्टेज पर उनकी प्रशंसा करते दिखाई देते हैं। इस मौके पर उनके साथ अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago