CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबराज्यरेवाड़ीहरियाणा

हर माह मिलेंगे 1000 रुपये : हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन 20 मार्च को

परीक्षार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा राष्ट्रीय मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा का आयोजन 20 मार्च, 2022 (रविवार) को किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए विद्याथी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र परीक्षार्थी आधार नम्बर व जन्म तिथि भरकर अपना प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढक़र व समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, नई दिल्ली के निर्देशानुसार केन्द्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।

उन्होंने स्पष्टï किया कि ऐसे नेत्रहीन/अशक्त परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने मेअसमर्थ हैं तथा उनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थी लेखक के लिए संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेजों/प्रलेखों जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो (एक सत्यापित) फोटोयुक्त पहचान-पत्र/आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थाई व अस्थायी पता सहित परीक्षा से दो दिन पूर्व लेखक की स्वीकृति बोर्ड मुख्यालय की विशेष परीक्षा सैल से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड कार्यालय की स्वीकृति के बिना परीक्षार्थी के लेखक को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

 

Tags

Related Articles

Back to top button