हरियाणा

Haryana: शिक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, स्कूली बच्चों को टैबलेट वितरण करेगी हरियाणा सरकार, देखें डिटेल्स

प्रदेश सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। अब कक्षा 8 वीं से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 14355 स्कूलों के 8.10 लाख बच्चों को टैब बांटा जाएगा।  स्कूल शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि अक्टूबर में टैब वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सरकार ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए 8वीं से 12 वीं तक के बच्चों के लिए टैबलेट वितरण की योजना तैयार की है। टैबलेट वितरण की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के लिए मौलिक से लेकर उन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है, जिनके बच्चों को टैब दिए जाने हैं। काफी दिनों से पड़ी इस लंबित योजना को अब लागू करने के सरकार प्रयास शुरू करने जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा बांटे जाने वाले इन टैबलेट पर स्कूली बच्चे सिर्फ पढ़ाई कर सकेंगे। इन टैबलेट पर यूटयूब समेत कोई ऐसा चैनल नहीं चलेगा जिस पर बच्चे फिल्में या अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री देख सकें।

टैबलेट एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट प्रणाली से लैस होंगे। इंटरनेट की सुविधा भी इनमें रहेगी। बच्चों के कंटेंट देखने का पल-पल का रिकार्ड टैब में मौजूद रहेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि बच्चे अपनी मर्जी से टैबलेट नहीं चला पाएंगे। इन पर बच्चा सिर्फ वही सामग्री देख सकेगा जो विभाग दिखाना चाहेगा।  इस टैब में बच्चा  जितने समय टैब चलाएगा और सामग्री देखेगा उसका पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास होगा।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago