CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव : 20 दिसंबर से होगा लागु, देखे

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल शिक्षकों के लिए 9: 30 बजे खुलेंगे व विद्यार्थियों के लिए 10 बजे, जबकि अध्यापको के लिए स्कूल बंद होने का समय 2:30 बजे और विद्यार्थियों के लिए 2 बजे तक।

हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। जारी नोटिस के मुताबिक यह समय शारणा 20 दिसंबर 2021 से लागु होगी और अगले आदेश तक यही समय शारणी रहेगी।

जो विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति होगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी, विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का दबाव भी नहीं बनाया जाएगा।यह आदेश भी किए गए जारी सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के तहत बच्चों को सूखा राशन पहले की तरह वितरित किया जाएगा ।

जो विद्यार्थी विद्यालय में आकर ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं होना चाहते तो उनके अभिभावक इस बारे में विद्यालय को लिखित रूप में अवगत करवाएंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button