हरियाणा

HARYANA नई गाइडलाइंस हुई जारी: 8 ओर जिलों में बढ़ाई गई पाबंदियां, अब इतने बजे तक खुले रहेगा मार्केट

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HSDMA) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंध 19 जनवरी को सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे। आदेश में कहा गया है, “राज्य में सभी प्रकार की सार्वजनिक सभाओं, रैलियों, विरोध प्रदर्शनों, धरना आदि जैसी बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा।”

जिन आठ जिलों में प्रतिबंध लगाए जाएंगे उनमें अब सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, भिवानी और हिसार शामिल हैं। आदेश में कहा, “इसलिए, समूह ‘ए’ जिलों (अन्य 11 जिलों) में 5 जनवरी के आदेश के तहत लगाए गए प्रतिबंध, इन (आठ जिलों) में भी लगाए जाएंगे।” पहले ये प्रतिबंध सिर्फ करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में ही लगाए गए थे।

ये प्रतिबंध अब 8 जिलों पर लागू:  5 जनवरी को जारी पिछले आदेश के अनुसार, सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं है, जबकि मॉल और बाजारों को शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति है। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने के अलावा सभी खेल परिसर, स्विमिंग पूल और स्टेडियम बंद रहेंगे। इसमें कहा गया है कि दूध और दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें हर समय खुली रह सकती हैं ताकि वे बड़े पैमाने पर जनता की सेवा कर सकें। सभी मनोरंजन पार्क और बी2बी प्रदर्शनियों पर प्रतिबंध है, जबकि सरकारी और निजी कार्यालयों को, आपातकालीन/आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, मौजूदा आदेश के अनुसार, 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्य करने की सलाह दी गई है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago