राज्य

हरियाणा पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों समेत मुलाजिमों पर केस : गैंगरेप की जांच के दौरान….!

अंबाला, 3 साल पहले गैंगरेप से जुड़े केस की जांच के दौरान पीड़ित परिवार से मारपीट करने और 50 हजार रुपए निकाल लेने के आरोप में हरियाणा पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों समेत 8 मुलाजिमों पर केस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने अपनी जांच में पुलिसवालों पर लगे आरोपों को सही पाया। उसके बाद आयोग के चेयरमैन के आदेश पर पीड़ित परिवार की शिकायत पर आठों पुलिसवालों पर मामला दर्ज किया गया। जिन पुलिसवालों पर मामला दर्ज हुआ सभी पंचकूला में तैनात हैं।

कपिल ठाकुर ने दी मानवाधिकार आयोग में शिकायत, अम्बाला जिले में नारायणगढ़ एरिया के लौटों गांव में रहने वाले कपिल ठाकुर ने चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग को शिकायत दी। आपनी शिकायत में कपिल ने बताया कि वह दूध की डेयरी करता है।

कपिल ठाकुर का आरोप है कि पुलिसवाले जाते समय उसकी कार भी ले गए। 2 दिन बाद उन्होंने कार तो लौटा दी मगर उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। कपिल ठाकुर ने शिकायत के साथ चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग को अपनी मेडिको लीगल रिपोर्ट (MLR) की कॉपी और दो वीडियो क्लिप भी सौंपी। इन वीडियो में पुलिसवाले उससे मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे।

पुलिस का दावा-गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, पुलिस ने कपिल कुमार और शिवकुमार पर केस दर्ज कराते समय दावा किया कि पंचकूला में वर्ष 2018 में महिला के साथ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया था। इसी केस में गठित SIT ने एक मई 2020 को लौटों गांव में दबिश देकर विष्णु नामक आरोपी को गिरफ्तार किया तो कपिल ठाकुर व उसके भतीजे शिवकुमार ने विष्णु को छुड़वाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। उस समय कपिल ने भी पुलिसवालों पर मारपीट करने और उसकी कार से 50 हजार रुपए निकाल लेने का आरोप लगाते हुए नारायणगढ़ थाने में शिकायत दी मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago