CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राजनीतिराज्यरेवाड़ीहरियाणा

कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस : विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया

रेवाडी। विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा रेवाडी में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गांधी चौक तक पंहूचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण की। इस मौके पर बोलते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को ए ओ ह्युम द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई। पार्टी का प्रमुख उद्देश्य देश को आजाद कराना, देश के अन्दर धर्म, वंश एवं प्रांत सम्बन्धी विवादों को खत्म कर राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री जैसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने कांग्रेस के झंडे तले देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के रहे, जिनके राज में सुई से लेकर जहाज तक देश में ही बनने लगे। हरित क्रांति को भी लाने वाले पं जी ही थे।
चिरंजीव राव ने बताया कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने बैंकों का राष्ट्रीय करण किया, जिससे देश की प्रगति को एक नई दिशा मिली। इसी तरह प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भी देश के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसी कडी को आगे बढाते हुए आदरणीय सोनिया गांधी जी व आदरणीय राहुल गांधी जी ने पार्टी को आगे बढाया। राहुल जी ने सदैव ही जनहित के कार्य किए हैं। राहुल जी किसान भाईयों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए। अब कोई भी किसान भाईयों की जमीन पर आंख उठाकर नही देख सकता। आने वाले समय में देश की बागडोर राहुल जी संभालेगें और इसी तरफ आगे भी जनता के हित में कार्य करेंगे।
Tags

Related Articles

Back to top button