अपराध

रेवाड़ी में शादी के 4 दिन बाद दुल्हन गायब: पेपर दिलाने के लिए पति खुद छोड़कर आया था कॉलेज

हरियाणा, रेवाड़ी में दुल्हन शादी के 4 दिन बाद हुई गायब, पति उसे कॉलेज में पेपर दिलाने के लिए खुद छोड़कर आया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई।  पति ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।दरअसल, रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर निवासी अजय कुमार की शादी 4 दिन पहले 26 जनवरी को धारूहेड़ा की रामनगर कॉलोनी निवासी दिव्या नाम की लड़की के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। बकायदा दुल्हन लेने अजय धारूहेड़ा में दिव्या के घर बारात लेकर भी गया। तीन दिन दिव्या ससुराल में ही रही।

Advertising

अजय ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी पत्नी दिव्या को शहर के सेक्टर-18 स्थित महिला महाविद्यालय में खुद छोड़कर आया था। दिव्या ने बताया था कि उसका कॉलेज में पेपर है। लेकिन शाम तक दिव्या घर नहीं पहुंची तो वह उसे ढूंढते हुए कॉलेज पहुंचा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसके मोबाइल पर कॉल की तो फोन स्विच ऑफ मिला।

हीरे का सैट और 17 तोला सोना नहीं मिला- अजय कुमार ने बताया कि रात तक दिव्या का पता नहीं चलने पर उसे व परिवार को उस पर शक हुआ और परिवार के लोगों ने घर को चेक किया। अजय का आरोप है कि घर की अलमारी में रखा हीरे का सैट और 17 तोला सोना के आभूषण घर में नहीं मिले। अजय ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago