पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला के पुलिस कमिश्नर के अलावा सभी जिलों के SP को निर्देश दिए कि इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी को ही SHO लगाए। हरियाणा में अब सब इंस्पेक्टर (SI) की बजाय इंस्पेक्टर ही थानों में SHO लगेंगे। हाल में प्रदेश के कई जिलों में इंस्पेक्टर होने के बावजूद सब इंस्पेक्टर को ही एसएचओ लगा रखा है। इसकी जानकारी DGP के पास पहुंचने के बाद ये एक्शन लिया है।
सूत्रों के अनुसार हरियाणा के 40% पुलिस थानों में इंस्पेक्टर को दरकिनार कर सब इंस्पेक्टर को एसएचओ लगाया हुआ है। कुछ जिले तो ऐसे है, जिनमें इंस्पेक्टर पुलिस लाइन में ड्यूटी दे रहे हैं और सब इंस्पेक्टर थाना प्रभारी के रूप में काम कर रहे है। इसके पीछे कारण राजनीतिक प्रभाव भी रहता है।
हरियाणा में 3 बड़े जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला में पुलिस कमिश्नर कार्यरत हैं, अन्य सभी जिलों में SP तैनात हैं। सभी जिलों में इंस्पेक्टर को दरकिनार कर सब इंस्पेक्टर को SHO लगाया जा रहा है, क्योंकि थाना प्रभारी लगाने का निर्णय कमिश्नर या एसपी ही करते हैं। पुलिस महानिदेशक ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि कम रैंक वाले को एसएचओ लगाना ठीक नहीं है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…