CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
अपराधराज्यरेवाड़ीहरियाणा

दो दिन की नवजात बच्ची को पत्थर से बांध नहर में फेंका- बरामद हुआ शव

हरियाणा के रेवाड़ी में  मंगलवार को कोसली बाईपास स्थित भांकली के पास से गुजर रही नहर में नवजात बच्ची का शव आसपास के लोगों ने तैरते देखा। इसके बाद कोसली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाला। पुलिस के अनुसार शव 2 दिन की बच्ची का है। उसके पेट पर पत्थर की टाइल रस्सी से बांधी गई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोसली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आसपास के गांवों में उन महिलाओं की जानकारी जुटाने में जुटी है, जो गर्भवती थी, जिससे आरोपी महिला की पहचान की जा सके।

Tags

Related Articles

Back to top button