हरियाणा के रेवाड़ी में मंगलवार को कोसली बाईपास स्थित भांकली के पास से गुजर रही नहर में नवजात बच्ची का शव आसपास के लोगों ने तैरते देखा। इसके बाद कोसली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाला। पुलिस के अनुसार शव 2 दिन की बच्ची का है। उसके पेट पर पत्थर की टाइल रस्सी से बांधी गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोसली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आसपास के गांवों में उन महिलाओं की जानकारी जुटाने में जुटी है, जो गर्भवती थी, जिससे आरोपी महिला की पहचान की जा सके।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…