हरियाणा

हिमाचल सरकार ने श्रावण नवरात्रा के मद्देनजर प्रदेशभर में लागू किए नए प्रतिबंध

श्रावण अष्टमी नवरात्रा के लिए हिमाचल सरकार की नई एडवाइजरी, मंदिरों में नो मास्क-नो दर्शन पॉलिसी लागू

हिमाचल जाने वाले लोग हिमाचल सरकार की गाइडलाइन्स का रखे ध्यान: डीसी यशेन्द्र सिंह
रेवाड़ी, राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए पूरी एहतियात व सावधानी बरती जा रही है और समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि देश और प्रदेश में कोविड संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।इसके तहत ही हिमाचल श्रावण नवरात्रि के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की गई है। उपायुक्त  यशेन्द्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल जाने वाले लोग इन गाईडलाइन्स का पालन करे।
जिलाधीश ने बताया कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर हिमाचल में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्रा के दौरान विभिन्न मंदिरों व धार्मिक स्थानों पर तीर्थ यात्रियों के एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए कोविड-19 के उचित व्यवहार को बनाए रखना अति आवश्यक है। आगामी 9 अगस्त 2021 से शुरू हो रहे श्रावण मास के नवरात्रों को लेकर सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कुछ नए प्रतिबंध लागू किए हैं। प्रदेशभर के मंदिरों में नो मास्क-नो दर्शन पॉलिसी लागू की गई है। प्रदेश के मंदिरों व धार्मिक स्थनों पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने साथ आरटी-पीसीआर की 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी या फिर दोनों डोज का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लाना होगा। ये प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जोकि 18 अगस्त तक प्रभावी रहेंगे। श्रावण नवरात्रा 9 से 17 अगस्त तक चलेंगे। नवरात्रों के चलते मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ जमा हो सकती है। इस भीड़ से कहीं कोरोना न फैले, इस वजह से सरकार ने नए प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया है। बाहर से आने वाले पर्यटकों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। सरकार के डिजास्टर मैनेजमेंट सैल की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि सुपर स्प्रेडर इवेंट से बचने के लिए ये प्रतिबंध अति आवश्यक हैं। लोगों की भीड़ के जमा होने की संभावना को देखते हुए सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि राज्यों में स्थानीय प्रतिबंध लागू किए जाए ताकि ऐसा न हो।
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ने सभी मेला अधिकारियों और पुलिस मेला अधिकारियों को मंदिरों में नो मास्क-नो दर्शन पॉलिसी लागू करने के लिए कहा है। मंदिरों में सामाजिक दूरी को बनाए रखने के साथ सेनेटाइजेशन, लोगों को जागरूक करना और कानूनी तरीके से नियमों को लागू करवाने के लिए कहा गया है। सभी मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग बेहद जरूरी होगी। वहीं हैंड वॉश की भी व्यवस्था की जाएगी। राज्य के सभी जिलों में मौजूद बॉर्डर पर बेवजह की भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के आदेश भी आपदा प्रबंधन की ओर से जारी किए गए हैं। इसके अलावा कोई व्यक्ति यदि झूठी रिपोर्ट पेश करता है और पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें उस पर आईपीसी की धारा-188 के तहत कार्रवाई होगी। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 22 (2) (एच) और धारा 24 के तहत प्रदत्त शक्तियों के तहत संबंधित जिलाधीश अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में श्रावण अष्टमी नवरात्रा प्रबंधन में कोविड-19 उचित व्यवहार की पालना सुनिश्चित करवाएंगे।
इस दौरान पीने के पानी, चिकित्सा सुविधा, छाया और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं चेकिंग पॉइंट्स पर जगह सुनिश्चित की जाए। कोविड की फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 व आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago