रेवाड़ी
रेवाड़ी के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने फिर लहराया अपनी सफलता का परचम
सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 12वी के परीक्षा परिणाम में होली चाईल्ड पब्लिक स्कूल, रेवाडी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराकर स्कूल प्रशासन और माता-पिता का मस्तक गर्व से ऊचा कर दिया। कला संकाय में कु.अनन्या सुपुत्री श्री नरेन्द्र सिंह ने 97% अंक, वाणिज्य संकाय में हैप्पी बंसल सुपु़त्र श्री रमेष कुमार ने 97% अंक तथा विज्ञान संकाय में कु. तन्नु देवी सुपु़त्री श्री कृष्ण कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोषन किया है। 12वीं की परीक्षा में सम्मलित सभी 269 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा।
छात्रों ने अभिभावकों और अध्यापकों को मिठाई खिलाकर अपनी खुषी का इजहार किया। इस अवसर पर स्कूल निदेषक अनिरुद्ध सचदेवा ने सभी प्रतिभाषाली छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।




