CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
Uncategorized
Trending

HR NEWS LIVE अपडेट्स:पेट्रोल-डीजल के दाम फिर भड़े, राजस्थान में पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर के पार

              प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 119.42 110.26
अनूपपुर 118.71 107.87
परभणी 116.08 105.25
भोपाल 115.90 105.27
जयपुर 114.48 105.71
मुंबई 113.12 104.00
दिल्ली 107.24 95.9

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। आज दिल्ली में फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 107.24 रुपए और डीजल के दाम 95.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

क्टूबर में 15 से ज्यादा बार बढ़ चुके पेट्रोल-डीजल के दाम : इस महीने 23 दिन में पेट्रोल-डीजल 18 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5.60 और डीजल 6.10 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 107.24 और 95.97 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 23.27 और डीजल 21.85 रुपए तक महंगा हुआ है।अक्टूबर में अब तक हर दिन पेट्रोल औसतन 24 पैसा और डीजल 27 पैसा महंगा हुआ है। 

पेट्रोलियम की मांग को देखते हुए बढ़ सकते हैं दाम : एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स एनालिटिक्स के मुताबिक, त्योहारों और शादियों के चलते अगले कुछ महीनों के दौरान भारत में पेट्रोलियम की मांग बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम औसतन 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाते हैं। ऐसे में यदि क्रूड 100 डॉलर पर पहुंचा तो पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए तक बढ़ सकते हैं।

 

Pankaj

Tags

Related Articles

Back to top button