हरियाणा

“हरियाणा में जंगलराज: जिसमें न तो विधायक, न जनता और न ही पुलिस सुरक्षित..”

पूरा मामला…
हरियाणा के नूंह जिले में तावड़ू पुलिस को पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। DSP सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे थे। पहाड़ी पर उन्हें पत्थर ले जाते वाहन मिले, जिसे उन्होंने रोकना शुरू कर दिया। इसी बीच माफियाओं ने DSP पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। उस समय DSP सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनको रौंदता हुआ ऊपर से निकल गया। सुरेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertising

CM ने दिए हैं कार्रवाई के आदेश
मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच सीएम मनोहर लाल ने DGP और SP नूंह से घटना की जानकारी ली। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। खट्टर ने सुरेंद्र सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा की है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का कहना-
हरियाणा में कानून व्यवस्था किस कदर खराब हो चुकी है उसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरेआम दिन दहाडे खनन माफियाओं द्वारा हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र कुमार को कुचल दिया जाता है। हरियाणा में जंगलराज है जिसमें न तो विधायक, न जनता और न ही पुलिस सुरक्षित है इसकी मैं कडी शब्दों में निंदा करता हूं। यादव ने कहा जब पुलिस ही सुरक्षित नही रहेगी तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा। अपराधियों को किसी प्रकार का कोई भय नही है, सरेआम वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए है। सरकार नाम की कोई चीज नही है, विधायकों को सरेआम धमकियां मिल रही है और पुलिस को सरेआम कुचला जा रहा है एसे में जनता में भय का माहौल बना हुआ है।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमा गई है। प्रदेश में हत्या, चोरी, डैकेती, महिलाओं के साथ अत्याचार इत्यादि को बोलबाला है। दिन प्रतिदिन इन मामलों में ईजाफा होता जा रहा है और प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। प्रदेश में जगह-जगह अवैध खनना माफिया काम कर रहे हैं तो सरकार उन पर कार्यवाही क्यों नही करती है। सीएजी ने 2018 में रिर्पोट दी थी कि हरियाणा में 5 हजार करोड का घोटाला है माईनिंग में और माईनिंग का पैसा माईनिंग में जमा नही हो रहा है फिर सरकार ने उस पर क्या कार्यवाही की।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago