हरियाणा

हरियाणा में एक चरण में होंगे पंचायत चुनाव: BCA की सीटें जरनल में होंगी तब्दील, सितंबर में चुनाव

राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

रेवाड़ी, हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा है कि आयोग द्वारा प्रदेश में अधिसूचना जारी होने उपरांत सितंबर माह में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव करवाए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त शनिवार को आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के संबंध में डीसी अशोक कुमार गर्ग व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि पंच का चुनाव मतपत्र से होगा जबकि जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और सरपंच के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे। उन्होंने सरकारी मशीनरी को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्ष रहकर ड्यूटी करें और पंचायती राज चुनाव के नियमों व अधिनियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति बूथों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। चुनाव के दौरान अवैध शराब पर पूरी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित जो चुनाव सामग्री स्थानीय स्तर पर खरीदी जानी है उसकी समय रहते व्यवस्था कर लें।
राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम मशीन को चलाकर देख लें ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता का ध्यान रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई अयोग्य उम्मीदवार चुनाव न लड़ सके। उन्होंने कहा बेबाकी प्रमाण पत्र के लिए संबङ्क्षधत विभाग बेबाकी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष कैंप लगाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न रहे उसके लिए समय रहते जरूरी कार्यवाही पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, शौचालयों, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर कोई कमी है तो उसे पूरा कर लें।
सिंह ने कहा कि मतदान और मतगणना का प्रशिक्षण कर्मचारियों को समय रहते दिया जाए। हर बूथ पर ईवीएम और चुनाव सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी उनके पैतृक गांव में न लगाई जाए।
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में बीसीए वर्ग के लिए आरक्षण का निर्णय ट्रिपल लेयर टेस्ट के बाद ही तय हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पंचायत चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उनके गांव में अधिक से अधिक विकास कार्य हो सकें।

Advertising

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों बारे दी जानकारी :
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का बैठक में स्वागत करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव बारे जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में 18 जिला परिषद सदस्यों, 143 पंचायत समिति सदस्यों, 365 सरपंचों व 3133 पंचों के चुनाव होने हैं, जिसके लिए जिले में 628 बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर 2 लाख 92 हजार 760 पुरुष व 2 लाख 66 हजार 960 महिला व एक अदर मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि जिला में किसी गांव व ढाणी में मतदान केंद्र को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार जिला में एक हजार मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त को विश्वास दिलाया कि प्रशासन की ओर से जिला में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाए जाएंगे और आयोग की ओर से जारी की गई सभी हिदायतों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जाएगी।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago