CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
अपराधरेवाड़ीहरियाणा

रेवाड़ी में मर्डर: युवक की हत्या कर खुद थाना पहुंचा आरोपी

हरियाणा के रेवाड़ी में एक शख्स ने अपने ही गांव के साथी की हत्या कर दी और फिर पुलिस थाना पहुंचकर खुद ही अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। कुछ पल के लिए पुलिस भी हैरत में पड़ गई, लेकिन जब आरोपी को साथ लेकर पहुंची तो वहां लाश पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।

Advertising

मिली जानकारी अनुसार, रेवाड़ी शहर, गांव लिसाना निवासी कर्मवीर (35) शुक्रवार की शाम अपने खेत की तरफ जा रहा था। तभी उसे रास्ते में संजय मिल गया। इस दौरान 2 लोग और भी बैठे हुए थे। चारों ने बैठकर आपस में बातचीत की। इस बीच खेत में ही बैठकर पार्टी भी हुई। आरोप है कि इसी दौरान कर्मवीर और संजय के बीच गाली-गलौच हो गई।

संजय ने तैश में आकर कर्मवीर का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके शव को गांव में ही एक खंडहर जगह पर ले फैंक दिया। इसके बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। थाना पहुंचकर आरोपी बोला-मैने मर्डर किया शुक्रवार की देर शाम ही आरोपी संजय उर्फ टिंडा अकेले रेवाड़ी शहर स्थित थाना सदर पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपने ही गांव के एक शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी है और उसका शव खंडहर में पड़ा हुआ है। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लिया और फिर सीधे लिसाना गांव पहुंची। जहां खंडहर जगह पर कर्मवीर की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भेज दिया।

शनिवार को सदर थाना पुलिस और कर्मवीर के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कर्मवीर के परिजनों ने कहा कि इस हत्याकांड में अकेले संजय ही नहीं, बल्कि 2 अन्य भी शामिल है। वहीं सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि संजय ने खुद थाना आकर अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। अगर वारदात में कोई और भी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

HR NEWS

Tags

Related Articles

Back to top button