CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

उदयपुर में हुई बर्बर हत्या पर भड़का हिंदु संगठन: रेवाड़ी में इस्लामिक आतंकवाद का फूंका पुतला

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बर्बर हत्या के विरोध में हरियाणा के रेवाड़ी में हिंदु संगठनों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। रेवाड़ी के मोती चौक पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया। साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाए गए।

एक दिन पहले ही उदयपुर में तेजधार हथियार से टेलर कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। कन्हैया लाल की हत्या के बाद देशभर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर में एकत्रित हुए और फिर प्रदर्शन करते हुए मोती चौक पर पहुंचे।

कन्हैया लाल के हत्यारों को 24 से 48 घंटे के भीतर फांसी की सजा मिले। अगर सरकार कर सकती है तो तुरंत कदम उठाए वरना अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कभी दंगे हो रहे तो कभी हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे है। इन पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट की खातिर हिंदुओं को इस्तेमाल किया जाता है। जब अत्याचार होता है तो सिर्फ टालमटोल होती है।

Tags

Related Articles

Back to top button