रेवाड़ी

वार- पलटवार : “राव इंद्रजीत का ही आशीर्वाद था कि कापडीवास विधानसभा का मुंह देख पाए” : सुनील यादव मूसेपुर

"अरविंद अगर जनाधार वाले नेता तो जिला पार्षद का चुनाव लड़ कर देंख ले..."

नए जुड़े तभी बनी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: सुनील यादव मूसेपुर

रेवाड़ी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे सुनील यादव मूसेपुर ने कहां है कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनाने मे देशभर से जुड़े नए कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में अगर नए लोग नहीं जुड़ेंगे और नए कार्यकर्ताओं का प्रवेश नहीं होगा तो वह पार्टियां खत्म हो जाती है। हरियाणा में जनाधार वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी लगातार दो बार हरियाणा में सत्ता में विराजमान हुई है यह पार्टी से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम था।

यादव ने कहा कि 5 बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले कापड़ीवास केवल एक बार चुनाव जीत पाए उनका यह आंकड़ा बताता है कि जनता में जनाधार विहीन नेता थे। 2014 में भी कापडीवास इसलिए जीत पाए क्योंकि राव इंदरजीत व उनके कार्यकर्ताओं ने घर -घर जाकर पार्टी के लिए वोट मांगने का कार्य किया था। राव इंद्रजीत का ही आशीर्वाद था कि कापरीवास विधानसभा का मुंह देख पाए। सुनील ने कहा कि वश भारतीय जनता पार्टी के साथ ने उनके कार्य को देखते हुए 2019 में टिकट दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें योग्य माना होगा तो ही उन्हें टिकट मिली। लेकिन पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के सिद्धांतों का दम भरने वाले नेता ही सबसे पहले बगावत पर उतारू हुए।
Advertising

इसलिए इन नेताओं को बताना चाहिए कि पार्टी के इतना सम्मान देने के बाद भी इन्होंने पार्टी की खिलाफत क्यों की? इन नेताओं ने पार्टी को अपनी संपत्ति समझ रखा है कि केवल इन को ही टिकट मिले किसी आम कार्यकर्ता को नहीं। यह आरोप हम पर लगाने से पहले इनको अपने गिरेबान में झांकना चाहिए ।

मुसेपुर ने कहां की विधानसभा चुनाव में पार्टी से गद्दारी करने वाले इन नेताओं का गठजोड़ आज भी जारी है। इन नेताओं का एक साथ में आना और एक साथ राव के खिलाफ बोलना विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ गठजोड़ का आज भी प्रमाण है। नगर परिषद चुनाव में भी इन नेताओं का गठजोड़ पार्टी के विरोध में था। इन नेताओं ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की अपील का विरोध कर दिखाया था कि पार्टी के सिद्धांत उनके लिए कोई मायने नहीं रखते।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago