रेवाड़ी

मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से इस्तीफे की मांग – कैप्टेन अजय सिंह

गुरूग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने गुरूग्राम के शमा टूरिस्ट कॉमलेक्स में प्रेसवार्ता कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंद्रजीत सिंह अपने स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं जबकि जनता का स्वास्थ्य खराब हो चुका है। जनता ने उनको 9 बार जीताकर अपना काम किया है लेकिन उन्होंने जनता को क्या दिया। पिछले 40 वर्षों में क्षेत्र के लिए कुछ नही कर पाए। रैली में राव इंद्रजीत सिंह द्वारा थाली में छेद नही करने के ब्यान पर कैप्टेन अजय सिह ने कहा कि इनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनको 1961 में बर्खास्त किया गया और उन्होंने सरकार के साथ धौखा कर 1967 में सरकार गिराई और उसके बाद 1986 में कांग्रेस छोडकर लोकदल में शामिल हुए। उसके बाद राव इंद्रजीत ने स्वयं 2013 कांग्रेस को छोडकर भाजपा में शामिल हुए। इससे बडा थाली में छेद क्या होगा।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि गुडगांव के कांकरोला में बनने वाली युनिवर्सिटी की 2017 में घोषणा हुई थी। लेकिन आज तक एक ईंट तक नही रखी गई है। बिनौला में डिफेंस युनिवर्सिटी आज तक नही बनी। वहीं राव तुलाराम साईंस और कॉमर्स कॉलेज सैक्टर 51 में खोलना था, जिसकी घोषणा 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी व 2014 में कार्य शुरू हुआ और 2016 में बनकर तैयार हो गया जहां पर 6 हजार बच्चों को पढना था लेकिन उसमें कांकरौला युनिर्वसिटी का अस्थाई दफ्तर खोल दिया। इसी तरह से मेट्रो को हुडा सिटी सेंटर से पुराने गुडगांव को जोडना था आज तक काम शुरू नही हुआ जबकि बिल्डरों को फायदा पंहूचाने के लिए 3 बार रुट जरूर चेंज हो गया।
कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि इंद्रजीत सिंह हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं जबकि नगर निगम गुरूग्राम के 113 करोड रूपये को प्रदेश के निकायों का बिल भरने में खर्च कर दिया वहीं 200 करोड फरीदाबाद नगर निगम को दे दिए गए। इस तरह से गुरूग्राम नगर निगम का खजाना खाली करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।  दूसरी तरफ गुरूग्राम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। राव इंद्रजीत सिंह 5 बार गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र सांसद बन चुके हैं और आज भी गुडगांव मूलभूत सुविधाओं से जूंझ रहा है। शहर में जाम का बुरा हाल है, बरसात के समय में पूरा गुरूग्राम जलमगन हो जाता है। सारी मुख्य सडकें टूटी हुई हैं, भष्ट्राचार का बोलबाला है भाजपा राज में बने हुए $फलाई ओवर 2 साल में ही टूट रहे हैं।
कैप्टेन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रेवाडी के अहीर कॉलेज की 105 कनाल जमीन को महज डेढ करोड में रूपये में खरीद लिया गया है, इस जमीन की रजिस्ट्री अहीर कॉलेज सोसायटी जिसके राव इंद्रजीत सिंह चेयरमैन हैं उसके नाम कराई गई है। यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 200 करोड रूपये की जमीन को महज डेढ करोड रुपये में खरीदकर बडा जमीन घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि जमीन उन लोगों से खरीदी गई है जो जमीन के असल मालिक है ही नही। जिन लोगों ने मालिक बनकर जमीन को बेचा है उनको न्यायालय द्वारा वर्ष 1938 में ही जमीन के असल मालिक रहे स्र्व लाला मक्खन लाल का वंशज नही माना गया था। इन लोगों के खिलाफ कोर्ट में दर्जनों मुकदमें चल रहे हैं तथा रेवाडी के पूर्व आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने एफआईआर दर्ज करने तक के आदेश भी दिए थे।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि अहीर कॉलेज को समाज के लोगों ने मिलकर बनाया था। अहीर कॉलेज सोसायटी में भी समाज के बहूत से लोग थे, जिनको धीरे-धीरे करके बाहर कर दिया गया। अब यह सोसायटी समाज की नही बल्कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व उनके परिवार के लोगों की नीजी संपत्ति बनकर रह गई है। सोसायटी के अधीन चलने वाले अहीर कॉलेज की 105 कनाल जमीन की गत 24 जुलाई को रजिस्ट्री करा दी गई है। उन्होने बताया कि बुधवार 22 सितंबर 2021 को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ  मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता करने आए संपूर्णानंद को भाजपा नेता सुनील मूसेपुर तथा उसके साथियों ने लोहे की राड व डंडों से बूरे तरीके से लहू लुहान कर दिया। संपूर्णानंद के पास अहीर कॉलेज से संबंधित दस्तावेज थे इसलिए उसने प्रेस कांफ्रेस बुलाई थी और सीएम विंडों के माध्यम से आपको भी इसकी सूचना देना चाहता था। मैं जब उसके मिलने गया तो वह मीडिया के सामने चिल्ला रहा था कि मुझे राव इंद्रजीत सिंह के आदमियों ने मारा है। लेकिन पुलिस ने आईपीसी की हल्की धाराओं 323 व 325 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हाथों हाथ ही जमानत दे दी। जबकि पीडित संपूर्णानंद गुडगांव के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट है। मैं स्वयं उससे मिलने गया था, उसके दोनों पांव व हाथ में फ्रक्चर है और वह सिरियस है। कैप्टेन अजय सिंह ने इस जमीन घोटाले की शिकायत लिखित में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टा को दी है और सीबीआई जांच कराने व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से इस्तीफे की मांग की है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago