रेवाड़ी

आलू गैंग का सरगना गिरफ्तार: आलू व झोटा गैंग के बीच हुआ था गैंगवार

रेवाड़ी शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर जून माह में रात के समय हुई गैंगवार के मामले में शहर थाना पुलिस ने आलू गैंग के सरगना धारूहेड़ा चुंगी की वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद था। पुलिस से जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दूसरे झोटा गैंग के सरगना संघी का बास के रहने वाले राजकुमार उर्फ झोटा यादव नगर के रहने वाले नवीन, विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश, देवपाल व रोहित को पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आलू गैंग के महावीर नगर निवासी राकेश उर्फ राका व धारूहेड़ा चुंगी की वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रवीण उर्फ मियां को गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertising

आठ जून की रात हुई थी गैंगवार- शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर आठ जून की रात आलू व झोटा गैंग के बीच गैंगवार हो गई थी। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चली थी। इस वारदात में धारूहेड़ा निवासी विकास के अलावा विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश कुमार व गांव बोहतवास भोंदू निवासी वेदपाल उर्फ मोटू को गोली लगी थी। गोली लगने से सभी घायल हो गए थे, जबकि विकास पर चाकू से भी हमला किया गया था। पुलिस ने विकास की शिकायत पर दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

दूसरी ओर विकास नगर निवासी गोविंद सैनी की तरफ से राकेश उर्फ राका, प्रवीण उर्फ मियां और धारूहेड़ा निवासी विकास यादव सहित 12-13 युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक युवक से छीनी गई लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की थी।

सुनील लाया था अवैध हथियार: आलू गैंग के सदस्य प्रवीण उर्फ मियां ने पूछताछ में बताया था कि गैंगवार में प्रयोग किए गए हथियार उसके भाई व गैंग का सरगना सुनील लेकर आया था। सुनील ने ये हथियार घर के अंदर छुपा रखे थे। पुलिस ने मंगलवार को सुनील को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर यहां की अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago