HR NEWS
मुख्यमंत्री रविवार को करनाल से वर्चुअल माध्यम से करेंगे विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
रेवाड़ी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसी श्रृंखला में रेवाड़ी जिला के लिए रविवार, 4 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा 101 करोड़ .85 लाख 44 हजार रुपए की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। रेवाड़ी जिला के लिए करीब 69.33 करोड़ रुपए की लागत से दो योजनाओं का उद्घाटन व करीब 32.52 करोड़ रुपए की लागत से छह परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास :
एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राव बिरेंद्र सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी कॉलेज, जैनाबाद में 331.16 लाख रुपए की लागत से वर्कशॉप ब्लॉक, 6602.40 लाख रुपए की लागत से रघुनाथपुरा में नहर पर आधारित वाटर सप्लाई स्कीम जिसके तहत 25 गांवों व 3 ढाणी में पेयजल आपूर्ति होगी, योजना का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गांव बोहतवास अहीर में 680 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य, 456.8 लाख रुपए की लागत से मंदौला से जैनाबाद वाया बवाना रोड़ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य तथा गांव जखाला में 492.82 लाख रुपए, गांव लिलौढ़ में 591.36 लाख रुपए, सेक्टर-18 रेवाड़ी में 470.82 लाख रुपए व गांव भांड़ौर में 560.80 लाख रुपए की लागत से डीएचबीवीएन के 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…