CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

हरियाणा में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म: राज्य का कूड़ा साफ करने के लिए दिया 3 दिन का समय

मंत्री कमल गुप्ता की सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक, हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति

हरियाणा में 11 दिन से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता के साथ सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की देर शाम तक चली। इस बैठक के बाद मंत्री कमल गुप्ता ने यह बयान दिया कि सफाई कर्मचारियों के साथ हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है। मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से सकारात्मक बातचीत हुई, जिसके बाद इन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

blush on makeovers by megha

राज्य का कूड़ा साफ करने के लिए 3 दिन का समय

10 दिन की इस हड़ताल को कचरा जमा हुआ है, उसे अगले तीन दिन में साफ कर दिए जाने की बात भी हुई है। कर्मचारियों को सरकार ने क्या आश्वासन दिया, इसकी जानकारी को लेकर मंत्री गुप्ता ने कहा कि अभी प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए उसे अभी सांझा नहीं कर सकते। 6 तारीख के बाद यह जानकारी दे दी जाएगी।

6 नवंबर तक सरकार को दिया समय- नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 6 नवंबर तक प्रोसीडिंग जारी कर मानी गई मांगों को लागू करने का सरकार को समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि 6 नवंबर तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

Tags

Related Articles

Back to top button