पंचायत चुनाव की कवरेज और एडवर्टाइजमेंट के लिए आप संपर्क करें..
9416753413


पंचायत समिति सदस्यों व जिप सदस्यों का चुनाव 9 को, पंच-सरपंच पद का चुनाव 12 को
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) बताया कि जिला में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का चुनाव बुधवार, 9 नवंबर को तथा पंच और सरपंच पद का चुनाव शनिवार, 12 नवंबर को होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रमानुसार यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 12 नवंबर को तथा किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 14 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन मतदान के बाद घोषित कर दिए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद 27 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

म्हारी पंचायत पोर्टल पर उपलब्ध है पंचायत चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव से जुड़ी गतिविधियां इस बार म्हारी पंचायत- http://prielections.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से विशेष रूप से तैयार करवाया है ताकि प्रत्याशियों व आमजन को पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही म्हारी पंचायत पोर्टल पर पंचायत चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा भी जिलेवार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से तैयार करवाया गया है। इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची अपडेट की गई हैं। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए विशेष ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है जिससे चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकेगा।
आमजन को घर बैठे मिलेगी पंचायत चुनावों की जानकारी :
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचियां डाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे।




