रेवाड़ी

होगी कड़ी कार्रवाई, पंचायत आम चुनाव 2022_आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने पर

पंचायत समिति सदस्यों व जिप सदस्यों का चुनाव 9 को, पंच-सरपंच पद का चुनाव 12 को

पंचायत चुनाव की कवरेज और एडवर्टाइजमेंट के लिए आप संपर्क करें..9416753413

रेवाड़ी, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लगाई हुई है जिसकी सभी को पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक समान व मान्य है, जिसकी सभी को पालना करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे आदर्श आचार संहिता के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचार संहिता की अवहेलना व उल्लंघन हो और प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़े।

Advertising

पंचायत समिति सदस्यों व जिप सदस्यों का चुनाव 9 को, पंच-सरपंच पद का चुनाव 12 को

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) बताया कि जिला में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का चुनाव बुधवार, 9 नवंबर को तथा पंच और सरपंच पद का चुनाव शनिवार, 12 नवंबर को होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रमानुसार यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 12 नवंबर को तथा किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 14 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन मतदान के बाद घोषित कर दिए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद 27 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।


म्हारी पंचायत पोर्टल पर उपलब्ध है पंचायत चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा


डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव से जुड़ी गतिविधियां इस बार म्हारी पंचायत-  http://prielections.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से विशेष रूप से तैयार करवाया है ताकि प्रत्याशियों व आमजन को पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही म्हारी पंचायत पोर्टल पर पंचायत चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा भी जिलेवार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से तैयार करवाया गया है। इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची अपडेट की गई हैं। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए विशेष ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है जिससे चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकेगा।
आमजन को घर बैठे मिलेगी पंचायत चुनावों की जानकारी :
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचियां डाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago