CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

देश भर में कांग्रेस का हल्ला बोल : रेवाड़ी मे भी महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न मुद्दों को…

कहा- ईडी का दुरूपयोग कर कांग्रेस नेताओं को तंग किया जा रहा है। अग्रिपथ योजना ने बेरोजगारों के घावों पर नमक छिडक़ने का काम किया है। वहीं चिराग योजना लाकर भी प्राईवेट स्कूलों को फायदा पंहूचाने का काम मौजूदा सरकार कर रही है। नीजी कंपनियों में स्थानीय निवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का वायदा भी जुमला निकला। हरियाणा में पानी की कीमत 5 गुणा बढा दी गई है....

रेवाडी। देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने देश भर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया इसी कडी में रेवाडी में भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने पूर्व मंत्री एम एल रंगा के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेसजन राजीव चौक के नजदीक एकत्रित हुए और वहां से रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पंहूचे, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के छोटे साले के निधन के चलते वे और विधायक चिरंजीव राव प्रदर्शन में शामिल नही हुए। सभी कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन करने से पहले स्र्व. सुरेश यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया।
पूर्व मंत्री एम एल रंगा ने कहा कि जिस तरह देश में महंगाई बढ़ रही है, उससे हर वर्ग परेशान है। देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों के पास खाने के लिए रोटी तक नहीं है। इसके साथ ही देश में बेरोजगारी भी बढ़ रही है। लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा कर आम जनता के साथ भेदभाव कर रही है। जिसके खिलाफ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक मुहिम छेड़ी है और उस मुहिम को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। जिससे कि केंद्र सरकार सबक लें कि उन्होंने जो वादे किए थे वह उन्हें पूरा नहीं कर सिर्फ जनता को परेशान किया जा रहा है।
ADVERTSISING
Advertising..

उन्होंने कहा ईडी का दुरूपयोग कर कांग्रेस नेताओं को तंग किया जा रहा है। अग्रिपथ योजना ने बेरोजगारों के घावों पर नमक छिडक़ने का काम किया है। वहीं चिराग योजना लाकर भी प्राईवेट स्कूलों को फायदा पंहूचाने का काम मौजूदा सरकार कर रही है। नीजी कंपनियों में स्थानीय निवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का वायदा भी जुमला निकला। हरियाणा में पानी की कीमत 5 गुणा बढा दी गई है। वहीं धारूहेडा में आज भी दूषित पानी की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। इन सभी बातों को लेकर जनता में भाजपा के खिलाफ रोष है।

Advertising

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही ने कहा कि रसोई गैस के दाम एक हजार से ज्यादा हो चुके हैं। भाजपा सरकार उज्जवला योजना लाई थी लेकिन जिन्होंने उज्जवला योजना का फायदा लिया था उन्होंने दोबारा से सिलेंडर नही भरवाया है और वो आज चुल्हे पर ही रोटी बनाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रोड से लेकर संसद तक जनता के साथ खडी हुई है। जबसे संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ है कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई एवं रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। वहीं हरियाणा में भी आगामी 8 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भी प्रदेश वासियों के हकों की लडाई हमारी कांग्रेस पार्टी के विधायक उठाएगें।

HR NEWS
Tags

Related Articles

Back to top button