hr news
शहर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव की अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद व 35 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
एक युवक ने 16 जुलाई 2019 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जुलाई 2019 को उसकी 17 वर्षीय बहन लापता हो गई। उन्होंने तलाश की तो शाम को नाबालिग गांव शादीपुर के पास मिली थी। नाबालिग ने बताया था कि उसे जिला गुरुग्राम के गांव झुंड सराय निवासी रामकुमार बहला-फुसला कर अपने साथ कोसली के एक गांव में बने मकान में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट की और गांव के बाहर छोड़ कर भाग गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी रामकुमार के खिलाफ अपहरण, पोकसो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…