रेवाड़ी

पिस्टल के बल पर घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

-पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हुई कार की बरामद

-माजरा गांव में हुई घटना में आरोपी पक्ष ने भी शिकायतकर्ता पर दर्ज कराया क्रॉस केस

खोल थाना पुलिस ने गांव माजरा मुस्तिल भालखी में घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर हमला कर मारपीट करने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार के गए आरोपियों की पहचान गांव माजरा निवासी राहुल उर्फ भोंदू और अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में अरुण कुमार की तरफ से भी घर मे घुसकर उस सहित सुजीत के साथ पिस्टल के बल पर मारपीट कर कार में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस की तरफ से इनकी शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

जांचकर्ता ने बताया कि गांव माजरा निवासी महिपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त की रात को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव निवासी राहुल उर्फ भोंदू और सुजीत उर्फ फौजी उनके घर पहुंचे। उनके दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उनके बेटे रविंद्र के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने पूछा क्या बात है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर गोली भी चला दी जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच आरोपियों के साथी अरुण, अजय उर्फ भोला व अंकुर भी आ गए।  अंकुर ने उसके हाथ पकड़ लिए और सुजीत उर्फ फौजी ने हथियार से उसके सिर और मुंह पर चोट मारी और जेब में रखे 2500 रुपए भी छीन लिए।

बाद में सभी उसे जबरन बाहर खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे तो झगड़े का शोर सुनकर उसकी पुत्रवधु के साथ पड़ोसी आ गए। इस पर आरोपी फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शनिवार को घटना में शामिल आरोपी राहुल उर्फ भोंदू व अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

Advertising

आरोपी पक्ष की तरफ से भी शिकायत, केस दर्ज

मामले में दूसरे पक्ष के अरुण यादव की तरफ से भी शिकायत दी गई है। इसमें रविंद्र, शिशपाल और चंद्रपाल पर घर में घुसकर उसके एवं सुजीत के साथ पिस्तौल के बल पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत में अरुण ने आरोप लगाया कि तीनों ने घर घुसकर में उनके साथ लाठी-डंडा से मारपीट की। इसके अलावा उनकी कार को भी तोड़ दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago