CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राजनीतिरेवाड़ीहरियाणा

भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के हकों को छिनने में लगी : कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन

कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा के आगामी पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं मिलेगा और साथ ही ओबीसी (ए ) को मिलने वाला आरक्षण को जनरल कोटे में तब तब्दील कर दिया गया है ऐसा करके भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के हकों को छिनने में लगी हुई है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया है तो आयोग को जल्द से जल्द सर्वे करा कराकर अपनी सिफारिश ओर रिर्पोट सोपें। चुनाव आयोग ने सरकार को पत्र भी लिखा था कि लेकिन प्रदेश सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया नतीजा चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना ही आगामी पंचायत चुनाव होंगे।
Advertising

कैप्टन अजय सिंह ने कहा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव में आरक्षण देने से मना कर दिया था लेकिन वहां पर आयोग सुर्पीम कोर्ट पंहूचा और माननीय सुर्पीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश दोनों जगह पंचायत में आरक्षण दे दिया है। इसलिए हरियाणा का पिछडा वर्ग आयोग को अगले 15 दिन के अंदर अपनी रिर्पोट जमा करनी चाहिए ताकि हरियाणा में भी पंचायत चुनाव में आरक्षण मिल सके। पिछडा वर्ग आयोग की रिर्पोट के बाद ही पंचायत चुनाव में ओबीसी को आरक्षण मिल सकेगा। पिछले निकाय चुनाव में भी ओबीसी को आरक्षण नही मिल पाया था।

        यादव ने कहा सरकार ने पिछड़ा वर्ग बनाकर मात्र खानापूर्ति करी है क्योंकि पिछड़ा वर्ग में सरकार ने ओबीसी से मात्र एक ही सदस्य को नियुक्त किया है तो आयोग पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कैसे कार्य करेगा मौजूदा भाजपा सरकार को हर चीज में राजनीति ही करनी है कम से कम पिछड़ा वर्ग आयोग में तो पिछड़ा वर्ग से ही सदस्य नियुक्त करने थे। इससे मौजूदा सरकार का पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है।
HR NEWS
Tags

Related Articles

Back to top button