CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशरेवाड़ीहरियाणा

महंगाई की एक और मार: LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम

HR NEWS
Advertising..

मार्च का महीना लोगों के महंगाई लेकर आया है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है. अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है. कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. इसकी कीमत अब 350.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद  2119.50 रुपये हो गई है.

SOURCE IOCL

करीब 7 महीने के बाद महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. खास बात तो ये है कि बीते दो साल से गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं हुए हैं. इससे भी बड़ी बात तो ये है कि इस दौरान गैस सिलेंडर के दाम में 250 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है

Advertising..

HR NEWS

रेवाड़ी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा जनता पूछ रही है-अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान। यादव ने कहा भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। कांग्रेस के शासनकाल में जब ₹400 से भी कम गैस सिलेंडर था तो भाजपा नेता गैस सिलेंडर को लेकर रोड पर बैठ जाते थे और अब चुप्पी साधे हुए हैं। बीजेपी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाकर खाने पर अप्रत्यक्ष कर लगा रही है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर तरह का उत्पादन महंगा होगा, लागत बढ़ेगी तो उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे, जो नौकरीपेशा बच्चे बाहर से मंगाए टिफ़िन और खाने पर निर्भर करते हैं, ये उनकी जेब पर भी डाका है।

Tags

Related Articles

Back to top button