CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबरेवाड़ीहरियाणा

अग्निपथ योजना के तहत सेना की खुली भर्ती 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक भिवानी मे

अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से होगी शुरू

रेवाड़ी सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से भीम स्टेडियम भिवानी में 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक अग्निपथ योजना के तहत होने वाली सेना की खुली सेना भर्ती में अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन पद के लिए वर्ष 2022-23 की भर्ती के लिए आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। इस भर्ती रैली में इस आयु वर्ग के सभी युवा जो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी कर रहे है, भाग ले सकते है।

Advertising

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती रैली संयोजक कर्नल आनंद साकले ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना की खुली भर्ती में जिला रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवार आगामी एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्नल आनंद ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाईट https://joinindianarmy.nic.in/ पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने विभिन्न पदों के लिए निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर जनरल डयूटी के लिए उम्मीदवार का दसवीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करके उर्तीण होना तथा सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ उम्मीदवार के पास यदि लाइट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस है तो उसे चयन प्रक्रिया में वरियता दी जाएगी।
साकले ने बताया कि अग्निवीर तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार का बारहवीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित व अंग्रेजी विषयों में कुल 50 प्रतिशत तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य है या उम्मीदवार ने किसी भी राज्य शिक्षा बोर्ड से बारहवीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा राज्य शिक्षा बोर्ड या सीबीएससी से उर्तीण की हो तथा एनआईओएस व आईटीआई  के किसी भी संकाय में कम से कम एक साल का कोर्स किया हो व एनएसक्यूएफ का लेवल चार या इससे ऊपर हो। अग्निवीर लिपिक या स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए कला, वाणिज्य या विज्ञान संकाय से बारहवीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा कुल 60 प्रतिशत अंकों के साथ व प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य है। इसके साथ-साथ अंग्रेजी व गणित, अकाउंट अथवा बुक कीपिंग विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है तथा दसवीं कक्षा के प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य है। अग्निवीर आठवीं कक्षा पास पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा के प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक के साथ उर्तीण करना है। जिला रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, व चरखी दादरी के ऐसे युवा जिनका जन्म एक अक्टूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच हुआ है, वे युवा अग्निपथ योजना के तहत सेना में खुली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपना निजी मोबाईल नम्बर की जानकारी दर्ज करके सब्मिट का बटन दबाना होगा।
कर्नल आनंद साकले ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ ले और अग्रिपथ भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। अग्रिवीर सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है व उम्मीदवार को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩे की आवश्यकता नही है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे भर्ती संबंधित किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे व भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहे। यदि किसी उम्मीदवार को सेना भर्ती रैली के लिए फार्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे सेना की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है और इसके अलावा स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क कर सकते है

Tags

Related Articles

Back to top button