HR NEWS
रेवाड़ी सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से भीम स्टेडियम भिवानी में 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक अग्निपथ योजना के तहत होने वाली सेना की खुली सेना भर्ती में अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन पद के लिए वर्ष 2022-23 की भर्ती के लिए आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। इस भर्ती रैली में इस आयु वर्ग के सभी युवा जो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी कर रहे है, भाग ले सकते है।
सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती रैली संयोजक कर्नल आनंद साकले ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना की खुली भर्ती में जिला रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवार आगामी एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्नल आनंद ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाईट https://
साकले ने बताया कि अग्निवीर तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार का बारहवीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित व अंग्रेजी विषयों में कुल 50 प्रतिशत तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य है या उम्मीदवार ने किसी भी राज्य शिक्षा बोर्ड से बारहवीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा राज्य शिक्षा बोर्ड या सीबीएससी से उर्तीण की हो तथा एनआईओएस व आईटीआई के किसी भी संकाय में कम से कम एक साल का कोर्स किया हो व एनएसक्यूएफ का लेवल चार या इससे ऊपर हो। अग्निवीर लिपिक या स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए कला, वाणिज्य या विज्ञान संकाय से बारहवीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा कुल 60 प्रतिशत अंकों के साथ व प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य है। इसके साथ-साथ अंग्रेजी व गणित, अकाउंट अथवा बुक कीपिंग विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…