डीसी गर्ग ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों पर किसी भी रूप से गड्ढे न हों इसके लिए संबंधित विभाग पूरी मोनिटरिंग करते हुए गड्ढाें को भरवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बनते हैं तो संबंधित विभाग के अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे, ऐसे में वे अपने अधिकार क्षेत्र में सडक़ों के सुधारीकरण की स्थिति पर नजर रखें ।
डीसी गर्ग ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, शहरी निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों की सडक़ों पर यदि अब गड्ढे हैं तो उनपर पैच वर्क तत्परता से किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सडक़ों की स्थिति बिगड़ जाती है जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जन सेवा के रूप में संबंधित विभगा अपना दायित्व निभाएं और उनके अधिकार क्षेत्र की सडक़ों के गड्ढे ठीक करेें क्योंकि बरसात में पानी भरा होने की स्थिति में इन गड्ढïों के कारण दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ों के सुधारीकरण पर संबंधित विभाग पूरा फोकस करें और जलनिकासी प्रबंधों की व्यवस्था के साथ ही सडक़ों पर हुए गड्ढïों को भरवाने में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि बरसात के कारण स्थाई तौर पर गड्ढे नहीं भरे जा सकते तो उनमें अभी प्राथमिकता के आधार पर लेवलिंग की जाए ताकि वाहन चालक गड्ढों के कारण परेशानी न उठा पाए।





