रेवाड़ी

सड़कों पर गड्ढे होने पर तुरंत भरे विभाग : रेवाड़ी डीसी

डीसी ने कहा- सडक़ों पर गड्ढे मिले तो विभाग दोषी माना जाएगा

रेवाड़ी, डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो,इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी तीन दिन के अंदर अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों के गड्ढाें को चिन्हित करते हुए भरवाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग यह भी प्रमाणित करें कि संबंधित स्थानों पर बने गड्ढाें को भरवा दिया गया है। यह निर्देश डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बरसात के चलते दिये।
डीसी गर्ग ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों पर किसी भी रूप से गड्ढे न हों इसके लिए संबंधित विभाग पूरी मोनिटरिंग करते हुए गड्ढाें को भरवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बनते हैं तो संबंधित विभाग के अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे, ऐसे में वे अपने अधिकार क्षेत्र में सडक़ों के सुधारीकरण की स्थिति पर नजर रखें ।
Advertising

डीसी गर्ग ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, शहरी निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों की सडक़ों पर यदि अब गड्ढे हैं तो उनपर पैच वर्क तत्परता से किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सडक़ों की स्थिति बिगड़ जाती है जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जन सेवा के रूप में संबंधित विभगा अपना दायित्व निभाएं और उनके अधिकार क्षेत्र की सडक़ों के गड्ढे ठीक करेें क्योंकि बरसात में पानी भरा होने की स्थिति में इन गड्ढïों के कारण दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ों के सुधारीकरण पर संबंधित विभाग पूरा फोकस करें और जलनिकासी प्रबंधों की व्यवस्था के साथ ही सडक़ों पर हुए गड्ढïों को भरवाने में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि बरसात के कारण स्थाई तौर पर गड्ढे नहीं भरे जा सकते तो उनमें अभी प्राथमिकता के आधार पर लेवलिंग की जाए ताकि वाहन चालक गड्ढों के कारण परेशानी न उठा पाए।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago